Healthy Juice

Sugarcane Juice: गर्मियों में गन्ने का रस पीने के अद्भुत फायदे

Benefits of Drinking Sugarcane Juice

नमस्कार दोस्तों, गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। 122 साल बाद इस साल फरवरी के महीने में सबसे तेज गर्मी पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल बहुत तेज गर्मी पड़ने वाली है। इस साल खतरनाक तरीके से लूं चलने की आशंका भी बताई गयी है। तो दोस्त इसलिए हम आपको गन्ने के रस (Sugarcane Juice) के बारे में बतायेंगे। गर्मियों में गन्ने का रस पीने के अद्भुत फायदे (Benefits of drinking sugarcane juice) होते है। गन्ने का रस कई बीमारियों से बचाने के साथ गर्मियों में होने वाली पानी की कमी और लू से भी बचाता है।

गन्ने का जूस हमारे शरीर में एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है। गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में मिट्टास होती है, लेकिन फिर भी इसमें फैट की मात्रा ना के बराबर होती है। इसलिए लोग गन्ने का रस वजन कम करने में भी लेते है। तो दोस्तों चलिए, आज हमें गन्ने का जूस पीने के फायदे (Ganne K Juice Peene Ke Fayde) के बारे में बात करते है।

क्यों गर्मियों में गन्ने के रस पीना चाहिए – Why Should One Drink Sugarcane Juice in Summer?

गन्ने में कैल्शिय, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, ज़िंक इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते है। यह पोषक तत्व हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है। गन्ने का रस 100% नेचुरल होता है। इसे हेल्दी ड्रिंक मन जाता है। गन्ने का जूस पीने से हमारी बॉडी के पानी की कमी को दूर करता है। थकावट को दूर करके इंस्टेंट एनर्जी लाता है। जिससे डिहाइड्रेशन की कमी को दूर कर देता है।

गन्ने का जूस पीने के फायदे – Benefits of Drinking Sugarcane Juice

क्या आप जानते है, गन्ने का रस पानी की कमी को दूर करने के अलावा भी कई समस्यों से बचाता है। जैसे गन्ने का जूस पीने से पाचन तंत्र सही रहता है। इसे पीने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का जूस लिवर को मजबूत करता है इसलिए कई बार पीलिया होने पर गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है। कई अध्ययनों के अनुसार गन्ने का जूस कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद बताया जाता है। ऐसे ही बहुत सारी बीमारियों में गन्ने का जूस पीने के फायदे होते है।

डायबिटीज में फायदेमंद है गन्ने का जूस – Sugarcane juice is beneficial in diabetes.

आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि गन्ने का जूस (Ganne Ka Juice) कैसे डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें तो शुगर काफी मात्रा में पाया जाता है। हां आप सही है, लेकिन गन्ने में ऐसे कई पॉलीफेनोल्स पाए जाते है जो डाइबिटीज को बढ़ने में रोकते है अगर डायबिटीज मरीज इसे सीमित मात्रा में पीता है तो। इसके अलावा गन्ने में नैचुरल शुगर होती है, जिसमे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि डायबिटीज मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना ही गन्ने का जूस पीने लग जाए। इसको पीने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी है।

एनर्जी का अच्छा स्रोत है गन्ने का जूस – Sugarcane Juice is a Good Source of Energy

गर्मियों के कारण हमारे शरीर को थकावट जल्दी हो जाती है। फिर कुछ भी करने का मन नहीं करता है। मूड ख़राब हो जाता है। डिहाइड्रेट की कमी आ जाती है। इन सबसे बचने के लिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है। यह जूस हमारे शरीर को ठंडा रखता है। इसे पीने से जल्दी ही थकावट दूर हो जाती है। यह डिहाइड्रेट की कमी को दूर करता है। इसलिए अगर आपको तुरंत एनर्जी की जरुरत है तो गन्ने का जूस पी सकते है। यह नेचुरल सॉफ्ट ड्रिंक के तरह काम करता है। बाजार में मिलने वाले अन्य एनर्जी सॉफ्ट ड्रिंक में कृत्रिम शुगर मिलायी जाती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। जबकि गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर पायी जाती है जो शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।

वजन कम करता है गन्ने का जूस – Sugarcane Juice Reduces Weight

गन्ने का जूस पीने से वजन कम किया जाता सकता है। गन्ने के जूस में फाइबर पाया जाता है जो भूख को कण्ट्रोल करता है। इसके पीने के बाद लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में आपको खाने की इच्छा नहीं होती है जिससे वजन को कम करने में आपकी हेल्प करता है। यह पाचन क्रिया को सही रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है। जो वजन को सही रखने के लिए जरूरी होता है।

पीलिया के लक्षणों को कम करने में मददगार है गन्ने का जूस – Sugarcane Juice is Helpful in Reducing the Symptoms of Jaundice.

पीलिया होने का कारण लिवर से संबधित होता है। जब लिवर में बिलीरुबिन अधिक बढ़ जाता है तब पीलिया होता है। बिलीरुबिन एक पीला पिगमेंट होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBC – Red Blood Cell) के विभाजन या टूटने से बनता है। इसलिए गन्ने का जूस पीलिया में काफी फायदेमंद होता है। गन्ने के जूस में कई एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो लिवर की कार्यप्रणाली को मजबूत करता है और लिवर को संक्रमित होने से बचाता हैं। पीलिया में रोज गन्ने का जूस पीने से फायदे होते है।

एनीमिया में गन्ने के जूस के फायदे – Benefits of Sugarcane Juice in Anemia

एनीमिया हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होता है। हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है। गन्ने के जूस में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। इसलिए ब्लड की मात्रा को बढ़ाने के लिए गन्ने का जूस का रोज सेवन करना चाहिए।

कैंसर के ईलाज में मददगार है गन्ने का जूस – Sugarcane Juice is Helpful in the Treatment of Cancer

दोस्तों गन्ने के जूस में पॉलीफेनोल्स, अल्कलाइन हाई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर के गुण पाए जाते है जो कि कैंसर से लड़ने में काफी फायदेमंद देता है। इसमें कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक की क्षमता होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कैंसर की समस्या को जड़ से मिटा दे। गन्ने का जूस कैंसर को फैलने या लड़ने में मदद कर सकता है।

गन्ने के जूस के अन्य फायदे – Other Benefits of Sugarcane Juice

  • इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर करने के लिए गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • पीरियड के दौरान महिलाओ में ब्लड की ज्यादा क्लॉटिंग होने पर गन्ने का जूस बहुत फायदेमंद होता है।
  • गन्ने का जूस पीने से फेस (चेहरे) पर निखार और फ्रेशनेस आ जाता है।
  • इसके सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • गन्ने के जूस में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन होने के कारण हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।
  • यूरिन में जलन की समस्या को दूर करने के लिए गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है।
  • गन्ने का जूस पीने से खून साफ़ होता है।
  • गन्ने का जूस चेहरे पर होने वाले पिम्पल, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

गन्ने का जूस पीते समय रखने वाली कुछ सावधानी – Some Precautions to be Taken While Drinking Sugarcane Juice

  • डायबिटीज होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • गन्ने के जूस का सेवन सर्दी में नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से उल्टी, कब्ज, पेट दर्द आदि समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गन्ने का जूस पीने का फायदे लेने के लिए इसे फ्रेश पीना चाहिए। ज्यादा समय वाला गन्ने का जूस आपके लिए नुकसानदायक होता है क्योकि इसमें कई प्रकार से कीटाणु और बैक्टीरिया पनपने लग जाते है।
  • साफ़ तरीके से निकला हुआ ही गन्ने का जूस पीना चाहिए।
  • अगर आपके किसी प्रकार की कोई बीमारी या समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही गन्ने के जूस का सेवन करें।

स्रोत : NCBI

यह भी पढ़ें – Little Millet in Hindi: कुटकी जो हेल्थ को करें बेहतर

Related posts
Health LifestyleHealthy Juice

Lemon Juice Peene Ke Fayde

Health LifestyleHealthy Juice

सौंफ का पानी पीने के फायदे हिंदी में - Saunf ka Pani Peene Ke Fayde in Hindi

Health LifestyleHealthy Juice

Watermelon Juice Benefits: गर्मियों में तरबूज का ज्यूस पीने से होते है 10 जबरदस्त फायदे!

Health LifestyleHealthy Juice

Gulkand Paan Sharbat - गर्मी को मात देने के लिए ताज़ा गुलकंद पान शरबत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *