Health LifestyleHealthy Juice

Gulkand Paan Sharbat – गर्मी को मात देने के लिए ताज़ा गुलकंद पान शरबत

गुलकंद पान शरबत (Gulkand Paan Sharbat) एक प्रकार से भारतीय ड्रिंक (Drink) है। जिसे गर्मियों के मौसम में पिया जाता है। यह स्वाद में बहुत स्वादिष्ट होता है। और यह स्वास्थ्यवर्धक भी है। गुलकंद और पान का शरबत गर्मियों में हमारे शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है।

गुलकंद पान का शरबत क्या है ? (What is Gulkand Paan Sharbat? )

गुलकंद और पान का शरबत एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय है, जो गर्मियों में ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सरल सामग्रियों की आवश्यकता होगी:

किसी का भी डिनर हो या लंच संपूर्ण खाना तब ही माना जाता है जब खाने के बाद कुछ मीठा हो कुछ मुखवास हो कुछ पान जैसा कुछ माउथ फ्रेशनर का तो यह विधि जरूर बनाएं यकीन मानिए कई रेस्टोरेंट में अपने इस टेस्ट किया होगा लेकिन जब घर में बनाएंगे तो यह बहुत ही पसंद आएगा यह है बहुत ही बढ़िया तारीफ के काबिल ड्रिंक –

पान गुलकंद शरबत बनाने के लिए सामग्री – Ingredients for Making Gulkand Paan Sharbat

  1. पान पत्ता – 6 -7 ( गहरे हरे रंग के )
  2. सौंफ – 1 – 2 चमच्च
  3. नारियल बुरादा – 2 चमच्च
  4. इलायची पाउडर – 1/2 चमच्च
  5. गुलकंद -2 चमच्च
  6. बादाम – 7 -8
  7. काजु – 7 -8
  8. हरा रंग – 1 चमच्च ( वैकल्पिक )
  9. ठंडा दूध – 2 गिलास
  10. आइसक्रीम -2 चमच्च
  11. बर्फ – 4 -5 क्यूब

पान गुलकंद शरबत बनाने की विधि – Ingredients for Making Paan Gulkand Sharbat

  • गुलकंद पान शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को लेंगे।
  • इन्हे आप अच्छे से साफ़ पानी से धो लेना है।
  • इसके बाद पान के पत्तो के पीछे के डंठल तोड़ देना हैं। ( चाकू या कैंची की सहायता से )
  • अब पान के छोटे -छोटे पीस करने है।
  • अब हम लेंगे एक मिक्सी का जार।
  • उसमे सबसे पहले हम डालेंगे कटे हुए पान पत्ते, सौंफ, नारियल बुरादा, इलायची पाउडर, गुलकंद, बादाम, काजू, हरा रंग ( आपकी इच्छा हो तो ), और बर्फ क्यूब यह सभी सामग्री डालकर हमे पीस लेना है।
  • अब उसमे हम 2 गिलास दूध डालेंगे और आइसक्रीम लेंगे फिर पुरे को मिक्स करेंगे।
  • पान गुलकंद शरबत को ठंडा सर्व करने के लिए आखिर में इसमें और बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes)डालेंगे।
  • और आप इसे गुलाब की पत्तियां, केसर से सजा कर के भी सर्व कर सकते है।
  • इसी प्रकार से गर्मियों की स्वाद और सेहत से भरपूर देसी कोल्ड ड्रिंक तैयार है।
  • इसका स्वाद बच्चो को काफी पसंद आता है।

गुलकंद पान के शरबत के फायदे क्या है ? (What are the benefits of Gulkand Paan Sharbat? )

गुलकंद पान के फायदे निम्न प्रकार के है –

  • गर्मियों में पान गुलकंद का शरबत शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
  • इसका स्वाद और खुशबु दोनों ही हमारे मन को बहुत भाते है।
  • इसके सेवन से हमारा मूड अच्छा रहता है।
  • यह शरबत तनाव को कम करता है।
  • यह शरबत पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • पेट के अल्सर को भी ख़त्म करता है।
  • पेट में बनने वाली गैस को भी कम कर सकता है।
  • यह शरबत मिठास के साथ – साथ सांसो की दुर्गंध को दूर करता है।
  • गुलकंद पान के शरबत में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।
  • इस शरबत की तासीर ठंडी होती है।
  • गुलकंद पान का शरबत त्वचा को साफ़ रखता है।
  • यह शरबत नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है
  • गुलकंद का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है, जो नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए पान गुलकंद का शरबत है बहुत ही बेहतरीन – (Paan Gulkand Sherbet is Very Good for Women)

महिलाओं के लिए उत्तम स्वास्थ्य वर्धक है गुलकंद पान का जूस:

  • इस जूस में गुलकंद और पान के पत्ते पाए जाते हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • गुलकंद पान का जूस महिलाओं में श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
  • गुलकंद पान का जूस महिलाओं के हार्मोन को संतुलित करता है और उनकी मानसिक स्थिति में सुधार लाता है।
  • यह जूस महिलाओं के शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • गुलकंद पान का जूस महिलाओं की शक्ति को बढ़ाता है और उन्हें ठंडक देता है।
  • इसका हर घूंट स्वादिष्ट और शरीर को पोषण देने वाला होता है।

यह भी पढ़ें – Gulkand Paan Benefits: गुलकंद पान के आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ जो आपको जानना जरूरी है!

गुलकंद पान का शरबत गर्भवती महिलाओं के लिए भी होता है फायदेमंद – (Gulkand Paan Sherbet is also Beneficial for Pregnant Women) –

गुलकंद पान का जूस गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं:

1. आयरन :- गुलकंद पान के शरबत में आयरन होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए उनके रक्त परिसंचरण को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

2. विटामिन सी के फायदे :- इस शरबत में मौजूद विटामिन सी गर्भवती महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और उन्हें बीमारियों से बचाता है।

3. पाचन में सुधार करने में मदद करता है :- गर्भवती महिलाओं के लिए पाचन तंत्र में सुधार करना भी महत्वपूर्ण है और गुलकंद पान का शरबत इसमें मदद करता है।

4. शीतलता प्रदान करता है :- गुलकंद पान का शरबत शरीर को शीतलता प्रदान करता है, जो गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए सुखदायक हो सकता है।

5. हाइड्रेशन :- गर्भवती महिलाओं को हर दिन अधिक पानी पीने की ज़रूरत होती है और गुलकंद पान का शरबत उन्हें हाइड्रेट करने में मदद करता है।

6. कब्ज से बचाव :- गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है और गुलकंद पान का शरबत पेट की समस्या से राहत दिला सकता है।

7. एंटीऑक्सिडेंट :- गुलकंद पान में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्मे बच्चों के लिए मांग में हैं, क्योंकि वे मुक्त कणों से भरे हुए हैं और उन्हें नुकसान से बचाते हैं।

आशा करता हूँ यह जानकारी आपके लिए बहुत लाभदायक होगी, इस जानकारी को अपनी सभी महिला मित्रों से अवश्य शेयर करे जिससे वे गुलकंद पान के शरबत का सेवन कर एक स्वस्थ जीवन जी सके और गुलकंद पान के शरबत से होने वाले स्वास्थ्य लाभ उठा सके।

“मैं आपके अच्छे स्वास्थ और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”

मार्गदर्शक: डॉ. अनिल कुमार शर्मा (आयुर्वेदिक चिकित्सक)

Related posts
Health Lifestyle

हल्दी वाली चाय पियें और स्वस्थ रहें || Health Benefits of Turmeric Tea

Health Lifestyle

Best Cooking Oil For Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाना पकाने का तेल

Health Lifestyle

Jaggery with Incredible Health Benefits

Health Lifestyle

Morning Coffee Tips with No Side Effect in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *