Health Lifestyle

Gond Katira Benefits जानिए कैसे इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करें!

Gond Katira Benefits

हेलो दोस्तों गर्मियों का मौसम चल रहा है और आप सभी ने गोंद के बारे में तो सुना ही है। गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरे का सेवन किया जाता है। गोंद कतीरे को अधिकतर लोग गोंद के नाम से ही जानते है गोंद कतीरा बबूल, कीकर और नीम की लकड़ी से निकाला जाता है। इस लेख में हम गोंड कतीरा के फायदों हिंदी में (Gond Katira Benefits in Hindi) के बारे में देखेंगे

गोंद कतीरा क्या होता है ? (What is Gond Katira? – Gond Katira Kya Hota Hai)

यह एक प्रकार का हर्बल गोंद होता है। गोंद कतीरे का लेटिन नाम ट्रागाकैंथ गम (Tragacanth Gum) है। इसकी तासीर ठंडी होती है। गोंद कतीरे में विनेगर (Vinegar) जैसी हल्की सी खुशबू होती है। गोंद कतीरे को जब हम पानी में भिगोकर रखते है तब यह कई गुना फूल जाता है। यह जेली की तरह व चिपचिपा सा पदार्थ होता है। जो भारत में ग्रीष्मऋतु में खाया जाता है। गोंद कतीरे का उपयोग पारम्परिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में पाचन को सुधारने, खांसी को कम करने, त्वचा को हाइड्रेट करने और गर्मी से प्रभावित होने पर इलाज़ के लिए किया जाता है।

गोंद कतीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व (Nutrients Found in Gond Katira)

इसमें कई प्रकार के पोषक तत्त्व पाए जाते है :-

  • फोलिक एसिड
  • कैल्शियम
  • मैग्नीशियम
  • प्रोटीन
  • एंटीऑक्सीडेंट
  • फॉस्फोरस
  • फाइबर
  • विटामिन बी

गोंद कतीरा का सेवन कब करना चाहिए ? (When Should Gond Katira be Consumed?)

गोंद कतीरा का सेवन हमे शरीर के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सही समय में करना चाहिए, जो इस प्रकार से है :-

सुबह खाली पेट:- जिन व्यक्तियों को पित्त की समस्या है। शरीर में गर्मी या हीट बहुत ज्यादा है। उन व्यक्तियों को सुबह खाली पेट गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

सुबह या दोपहर के समय:- जिन व्यक्तियों को वात की समस्या जैसे : गैस, एसिडिटी की समस्या होती है, वह व्यक्ति सुबह या दोपहर नाश्ता करने के बाद किसी भी समय इसका सेवन कर सकते है।

दोपहर के समय:- जिन व्यक्तियों को कफ, झुकाम की समस्या है, उन व्यक्तियों को तेज धुप निकलने के बाद दोपहर में गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है।

दोस्तों गोंद कतीरा का सेवन करने का बढ़िया टाइम है सुबह खाली पेट आप इसका सेवन करेंगे तभी आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा तब आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे और लू से भी बचे रहेंगे अगर आप बाहर काम करते हैं तो गोंद कतीरा का सेवन फायदेमंद रहेगा।

गोंद कतीरा का सेवन करने का तरीका एवं कैसे करना चाहिए ? (How to Consume Gond Katira and How it Should be Done?)

हर व्यक्ति को गोंद कतीरा का सेवन कितनी मात्रा में और कैसे लेना चाहिए इसका भी पता होना जरुरी है वो भी इस प्रकार है :-

  • सबसे पहले कांच का जार या मिट्टी का बर्तन लेना है।
  • उसमे 150 ml ताजा पानी डालेंगे।
  • उसमे आधा चमच्च 3 -4 डली गोंद कतीरा डालेंगे।
  • रातभर इसे भिगोकर रखना है वो भी किसी ठंडी जगह पर।
  • सुबह तक यह जेली तैयार हो जाएगी।
  • यह फूलकर के 10 -15 गुना बढ़ जाएगी।
  • 1 या 1-1/2 चमच्च लेना है इसे एक बार में ज्यादा मात्रा में नहीं लेना है।
  • और किसी भी प्रकार की ड्रिंक में इसको मिक्स कर के लें। या दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते है।
  • स्वाद के लिए मीठा या नमक भी डाल सकते है। लेकिन गोंद कतीरा का खाली सेवन नहीं करना चाहिए। किसी ड्रिंक में मिक्स करके लेना ही सही बताया गया है।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करे। जिससे शरीर में होने वाली गर्मी की समस्या से निजात पा सके।
  • इसका सेवन लगातार 15 दिन करे। और फिर 2 -3 दिन का गेप दें। फिर से 15 दिन इसका सेवन करे।
  • गर्मियों में आप इस तरह से 2 महीने तक गोंद कतीरा का सेवन कर सकते है जो की आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा बताया गया है।

ध्यान रखने योग्य बात – गोंद कतीरा का सेवन दही के साथ ना करे। क्योंकि दही की तासीर गर्म होती है। और गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। तो दोनों का मेलजोल नहीं बैठता है। इसलिए गोंद कतीरा को दही के साथ में नहीं लें।

गोंद कतीरा का सेवन करने में रखने वाली सावधानियां – Precautions to be Taken While Consuming Gond Katira

  • हाई फाइबर (High Fiber) वालो को गोंद कतीरा का सेवन कम करना चाहिए।
  • अगर किसी को गोंद कतीरा से एलर्जी (Allergi) है तो गोंद कतीरा का सेवन ना करें।
  • जिसको ठंडी चीजे सूट नहीं करती उन्हें भी गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Well Health Tips in Hindi Wellhealthorganic: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हैं

गोंद कतीरा के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits of Consuming Gond Katira)

इसके निम्न प्रकार के फायदे है –

1. कमजोरी को दूर करना (Removing Weakness)

आयुर्वेद के अनुसार गोंद कतीरा में प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है। जो शरीर में बन रही कमजोरी और थकान को कम करने में मदद कर सकता है।

2. रक्त सम्बन्धी समस्याओं में फायदेमंद (Gond Katira Beneficial in Blood Related Problems)

गोंद कतीरा रक्त को गाढ़ा करने में मदद कर सकता है। और माना जाता है की 10 -20 ग्राम गोंद कतीरा रात को पानी में भिगोकर और सुबह उसी पानी में मिश्री मिलाकर उसका सेवन करने से रक्त से सम्बंधित सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

3. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमन्द (Gond Katira Beneficial in Increasing Immunity)

दोस्तों गोंद कतीरा आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है ।अगर आपकी इम्यूनिटी बहुत कम है। और आप बार – बार बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। तंत्रिका तंत्र सही नहीं है, तो इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है । इसमें फोलिक एसिड होता है, और भी कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं । जो कि आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं । और आपको स्वस्थ रखते है।

4. पुरुषों में कामइच्छा को बढ़ाना (Gond Katira Increases Sexual Desire in Men) – Gond Katira Benefits in Hindi

गोंद कतीरा पुरुषों में कामइच्छा को बढ़ाता है। गोंद कतीरा के सेवन से पुरुषों में खोई हुई यौन इच्छा बढ़ जाती है। इसके अलावा अनैच्छिक डिस्चार्ज या फिर नाइट डिस्चार्ज को भी रोकने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए आपको रात के समय 10 ग्राम गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख देना है, और अगली सुबह फिर एक चम्मच मिश्री पाउडर मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसका सेवन दिन में ठन्डे पानी के साथ भी कर सकते हैं

5. सिर दर्द में फायदेमंद (Gond Katira Beneficial in Headache)

सिरदर्द की समस्या आजकल एक सामान्य बिमारी हो चुकी है। इससे छोटा हो या बड़ा हर उम्र का व्यक्ति ग्रसित है। आयुर्वेद के चिकित्सको की अगर हम माने तो लगभग 4 ग्राम मेहंदी के फूल और लगभग 3 ग्राम गोंद कतीरा को मिट्टी के में भिगोकर सुबह उस मिश्रण को पीसी हुई मिश्री के साथ सेवन करने से सिरदर्द तो दूर होता है साथ ही सिर के बालों का झड़ना बंद हो सकता है।

6. स्किन के लिए गोंद कतीरा (Gond Katira for Skin) – Gond Katira Benefits in Hindi

दोस्तों गोंद कतीरा आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है ।अगर आपकी स्किन रूखी – सूखी रहती है, टाइट नहीं है, तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं ।और इसे एंटी एजिंग भी कहा जाता है ।जो कि स्किन पर टाइटनेस लेकर आता है। और स्किन नौरीश रखना है,तो त्वचा पर निखार लाने के लिए भी आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।

7. गर्मी से राहत दिलाने में फायदेमंद (Gond Katira Beneficial in Providing Relief from Heat)

गोंद कतीरा का सेवन बहुत तेज गर्मी में भी अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। गोंद कतीरा को कूलिंग एजेंट माना जाता है। जिस कारण से अक्सर गर्मियों में पेयजल पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है गोंद कतीरा गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा कर शरीर के तापमान को कम करता है। गोंद कतीरा का सेवन हीट स्ट्रोक को रोकने में भी मदद कर सकता है। गोंद कतीरा गर्मियों के मौसम में बच्चों में अक्सर होने वाले नकसीर की बीमारी को नियंत्रित करने में भी बहुत लाभकारी होता है।

8. वजन घटाने में सहायक (Gond Katira Helpful in Weight Loss) Gond Katira Benefits

गोंद कतीरा आपका वजन को भी घटा सकता है। गोंद कतीरा आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। गोंद कतीरा की फाइबर सामग्री लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखती है। जिस कारण आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और आपको अपना वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

9. कब्ज की समस्या से छुटकारा (Gond Katira Relief from the Problem of Constipation)

गोंद कतीरा का सेवन कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। गोंद कतीरा को नींबू पानी में मिक्स करके लेने पर कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा दिला सकता है।

10. महिलाओं के लिए फायदेमंद (Gond Katira Benefits for Female) – Gond Katira Benefits in Hindi

गोंद कतीरा का सेवन महिलाओं में होने वाली मासिकधर्म को नियमित कर उनसे वाली पीड़ा को भी कम कर सकता है।

11. मुंह के छालों के लिए फायदेमंद (Gond Katira Beneficial for Mouth Ulcers) – Gond Katira Benefits in Hindi

आपके मुंह के छालों के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद रहता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। तो दोस्तों गर्मियों में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके मुंह में छाले हो जाते हैं, और उनसे खाया पिया नहीं जाता, तो मुंह के छालों को दूर करने के लिए भी गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – Wellhealthorganic.com Simple Ways to Improve Digestive System in Hindi

गोंद कतीरा के सेवन से होने वाले नुकसान (Disadvantages of Consuming Gond Katira)

गोंद कतीरा के निम्न प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं –

  • यह एक प्रकार का चिपचिपा पदार्थ होता है तो इसलिए इसका अधिक सेवन करने से आंतों मैं जम सकता है और पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है तो इसका सेवन आप लिमिट में ही करें।
  • गोंद कतीरा का सेवन ज्यादा करने से आपको उल्टी की समस्या भी हो सकती है जो लोग ज्यादा नहीं खा सकते या फिर जिन्होंने इसका सेवन कभी नहीं किया तो वह पहले थोड़ा ही सेवन करें तभी आप ज्यादा सेवन कर पाएंगे।
  • गोंद कतीरा से कई लोगों को एलर्जी भी होती है तो आपकी त्वचा पर चकत्ते वगैरह हो सकते हैं।
  • गोंद कतीरा के सेवन से कुछ व्यक्तियों को खुजली या दाने जैसे भी हो सकते हैं। बच्चे को स्तनपान करवाने वाली गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श करके ही गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

आशा करता हूँ, गोंद कतीरा से सम्बंधित यह जानकारी आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगी।

मार्गदर्शक : डॉ महेश चंद्र शर्मा (आयुर्वेदिक चिकित्सक)

Related posts
Health Lifestyle

हल्दी वाली चाय पियें और स्वस्थ रहें || Health Benefits of Turmeric Tea

Health Lifestyle

Best Cooking Oil For Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाना पकाने का तेल

Health Lifestyle

Jaggery with Incredible Health Benefits

Health Lifestyle

Morning Coffee Tips with No Side Effect in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *