Health Lifestyle

Shatavari Benefits: आयुर्वेद के अनुसार शतावरी महिलाओं की है सबसे अच्छी दोस्त!

Shatavari Benefits for Women

About Shatavari in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज के दौर में बिगड़ती जीवनशैली, खान पान में मिलावट, और फ़ास्ट फ़ूड के बढ़ते चलन के कारण महिलाओं में हार्मोन्स का असंतुलन, इनफर्टिलिटी, प्रजनन अंगो में कमजोरी, पी सी ओ एस, और पी सी ओ डी जैसी समस्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में शतावरी का नियमित सेवन महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। महिलाओं के लिए में यही बोलना चाहूंगा की “शतावरी आपकी सबसे अच्छी सहेली है। ” इस लेख में हम शतावरी के सेवन और उससे होने वाले लाभों (Shatavari Benefits) के बारें में जानकारी प्राप्त करेंगे।

शतावरी (Shatavari) क्या है ? – What is Shatavari?

शतावरी (Shatavari) एक प्रकार का औषधीय गुणों वाला पौधा है। यह पौधा अनेको शाखाओं से युक्त काँटेदार लता के रूप में कम से कम एक मीटर लम्बा होता है, इस पौधे की जड़े गुच्छेदार होती है। जिसके लम्बे, पतले, सप्तदल लचीले पत्ते होते हैं। इसके फूल सफेद या हल्के गुलाबी होते हैं। शतावरी पौधा भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसका वैज्ञानिक नाम “Asparagus racemosus” (एसपैरागस रेसमोसस) है।

इसकी जड़, पत्तियाँ और फल आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग के लिए प्रसिद्ध हैं। इसका प्रयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है। जैसे कि पाउडर, स्वरस, और कई आयुर्वेदिक औषधियों का एक प्रमुख घटक है।

शतावरी (Shatavari) को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है, जैसे कि गर्भाधान संबंधी समस्याओं में, प्रजनन संबंधी समस्याओं में, और स्त्री रोगों में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, शतावरी को ताकत, ऊर्जा और विटामिन्स का स्रोत के रूप में भी जाना जाता है, इसके अतरिक्त यह प्रसूता महिलाओं में दूध के मात्रा बढ़ाने में बहुत कारगर है।

शतावरी चूर्ण कैसे बनाया जाता है ? – (How is Asparagus Powder Made for Women and Men?)

दोस्तों पारम्परिक रूप से भारत में शतावरी की जड़ का उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग शतावरी की ताजा जड़ों का उपयोग करते है। जो की वास्तव में बहुत ही लाभकारी भी होती है, लेकिन उपलब्धता की कमी के कारण किसी व्यक्ति को हमेशा ताजा शतावरी की जड़ें नहीं मिलती है। इसलिए वे शतावरी के चूर्ण का प्रयोग करे तो भी काफी अच्छा होता है।

शतावरी पाउडर ऐसे तैयार करें – Prepare Asparagus Powder Like This.

अगर आपके पास शतावरी की जड़ें या पौधा है तो इसका पाउडर आप खुद बना सकते है।

  • सबसे पहले इसकी ताज़ा जड़ों को ले।
  • इन्हे अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर लें।
  • इसके बाद इसे धुप में सुखाने के लिए रख दें।
  • 3-4 दिन बाद जब यह सुख जाएं।
  • तब इसके छोटे -छोटे टुकड़े कर लें।
  • और मिक्सी की मदद से बारीक पीस लें।
  • फिर इसे छलनी की मदद से छान कर चूर्ण बना लें।

शतावरी का सेवन करने की विधि – Method of Consuming Asparagus

शतावरी का प्रयोग करने के लिए निम्नलिखित विधि का पालन करें:

सामग्री:

  • शतावरी चूर्ण – 2 चमच
  • दूध – 1 गिलास
  • शहद – स्वाद के अनुसार (वैकल्पिक)

विधि:

सबसे पहले हमे एक गिलास लेना है। और उसमे 1 गिलास दूध लेंगे। फिर 2 चम्मच शतावरी का चूर्ण डालना है और चमच्च की मदद से मिला लेना है। यदि आप चाहो तो शहद भी मिला सकते हो। शतावरी का सेवन आपके लिए शाम के भोजन करने के बाद करना ज्यादा सही रहेगा। इसी तरह शतावरी का सेवन करें। इसे नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को लाभ होता है।

महिलाओं को शतावरी का उपयोग कैसे और कब करना चाहिए ? – How and When Should Women Use Asparagus?

आज हम आपको बताएंगे की शतावरी का उपयोग महिलाओं के लिए कैसे किया जाता है। और महिलाओं की समस्याओं को कैसे ठीक किया जा सकता है।

  • दोस्तों इसका प्रयोग करने की कोई विशेष विधि नहीं है। अपनी सुविधा के अनुसार आप इसे ले सकते है।
  • अगर आप इसका 2-3 ग्राम चूर्ण (1 -2 छोटी चमच्च ) को 1 गिलास दूध में मिलाकर ले सकते है।
  • शतावरी का सेवन सुबह के समय नाश्ते के बाद करे।
  • शतावरी का सेवन रात के समय भोजन करने के बाद करें।
  • इसी तरीके से सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
  • खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए यह हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है ।
  • खाली पेट इसका सेवन पेट सम्बन्धी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो हमे भोजन या नाश्ते के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

Note: आयुर्वेद के अनुसार शतावरी महिलाओं की सबसे अच्छी दोस्त है।

महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे – Benefits of Asparagus for Women

शतावरी के सेवन से महिलाओं को होने वाले फायदे इस प्रकार से है –

  • शतावरी कामोद्दीपक औषधि होती है, जो की महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • यह महिलाओं के हार्मोन संतुलन को सुधरती है।
  • गर्भाधान की क्षमता को बढाती है, और गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य को सुधारती है।
  • यौन दुर्बलता को कम करती है, और स्त्री रोगों को ठीक करती है।
  • प्रसूता स्त्रियों में दूध की मात्रा बढ़ाने में अत्यंत कारगर है।
  • मधुमेह की समस्या में लाभकारी होती है।
  • शतावरी का सेवन वजन को कम भी करता है, और बढ़ाता भी है।
  • ये अल्सर जैसी समस्या को ठीक करता है।
  • पाचन सम्बन्धी समस्याओ को ठीक करता है
  • भूख न लगने की समस्या को दूर करता है।
  • बुखार में लाभकारी होता है।
  • शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है।
  • जोड़ों -घुटनों के दर्द में भी शतावरी का सेवन लाभकारी बताया गया है।
  • कैंसर विशेषकर महिलाओं में होने वाले स्तन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है।
  • मूत्र संक्रमण के लिए भी शतावरी बहुत ही गुणकारी होती है।
  • वृद्धावस्था में लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, इसका सेवन ऊर्जा और स्थायित्व को बढ़ाता है।

यह सभी फायदे महिलाओं के लिए बहुत ही जरुरी है। इसलिए यह महिलाओं के लिए रामबाण इलाज़ है शतावरी का सेवन जो की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को ठीक करता है।

पुरुषों के लिए शतावरी के फायदे – Benefits of Asparagus for Men

शतावरी के सेवन से पुरुषों को होने वाले फायदे इस प्रकार से है –

इसका सेवन मुख्य रूप से महिलाओं के लिए सुझाया जाता है, लेकिन यह पुरुषों के लिए भी कुछ लाभकारी हो सकता है।

शतावरी में विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते है जो की पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है। शतावरी के इस्तेमाल से पुरुषो की भी काफी समस्याएं हल हो सकती है।

  • शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
  • यौन सम्बन्धी समस्या में फायदेमंद है।
  • बढ़ती उम्र का प्रभाव कम करती है।
  • इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करती है।
  • पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या का समाधान।
  • कैंसर जैसी बीमारी से बचाव।
  • पाचन सम्बन्धी समस्या को ठीक करना।
  • हार्मोनल बैलेंस बनाने में फायदेमंद।
  • सेक्स पावर बढ़ाने में फायदेमंद

यह भी पढ़ें – Ashwagandha Safed Musli Shatavari ke Fayde – शक्ति और सेहत का स्रोत

शतावरी के कुछ प्रसिद्ध और अच्छे ब्रांड जो की बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है। – Some Famous and Good Brands of Asparagus Which are Easily Available in the Market

आजकल एकल परिवार की संस्कृति है, इसलिए घर पर सब चीजे बनाना संभव नहीं है, घर पर ना बना पाए तो बाजार में बहुत से अच्छे ब्रांड का शतावरी चूर्ण उपलब्ध है, उन्हें लाकर भी उनका सेवन किया जा सकता है।
शतावरी के कुछ प्रसिद्ध और अच्छे ब्रांड निम्नलिखित है :-

  1. पतंजलि शतावरी पाउडर
  2. डाबर शतावरी पाउडर
  3. ओर्गेनिक इंडिया शतावरी पाउडर
  4. वैधनाथ शतावरी पाउडर
  5. झंडू सतावरेक्स पाउडर

हिमालय शतावरी टेबलेट जो की शतावरी की टेबलेट आती है हिमालय फार्मेसी की इनका प्रयोग भी किया जा सकता है पाउडर की जगह।

झंडू फार्मेसी का सतावरेक्स पाउडर जो की बाजार में आसानी से उपलब्ध है, यह शतावरी का बहुत अच्छा पाउडर है इसमें पाउडर ग्रेन्युल्स के रूप में आता है जो दूध में आसानी से घुल जाता है, अन्यथा शतावरी के पाउडर दूध में मिलाने के बाद भी गिलास में नीचे रह जातें है।

उपरोक्त सूची में कुछ प्रमुख ब्रांडों का उल्लेख है, जिन्हें आप शतावरी के चूर्ण की खरीदारी के लिए विचार कर सकते हैं।

शतावरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients found in asparagus)

शतावरी में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं:

  • कार्बोहाइड्रेट्स
  • प्रोटीन
  • विटामिन C
  • विटामिन E
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • पोटैशियम
  • एंटीऑक्सीडेंट्स

ये सभी तत्व शतावरी को एक स्वास्थ्यवर्धक औषधि बनाते हैं और शरीर के विभिन्न प्रक्रियाओं को समर्थ बनाते हैं। जो की शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है।

आशा करता हूँ यह जानकारी आपके लिए बहुत लाभदायक होगी, इस जानकारी को अपनी सभी महिला मित्रों से अवश्य शेयर करे जिससे वे शतावरी का सेवन कर एक स्वस्थ जीवन जी सके और शतावरी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ उठा सके।

“मैं आपके अच्छे स्वास्थ और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”

मार्गदर्शक : डॉ. अनिल कुमार शर्मा (आयुर्वेदिक चिकित्सक)

Related posts
Health Lifestyle

हल्दी वाली चाय पियें और स्वस्थ रहें || Health Benefits of Turmeric Tea

Health Lifestyle

Best Cooking Oil For Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाना पकाने का तेल

Health Lifestyle

Jaggery with Incredible Health Benefits

Health Lifestyle

Morning Coffee Tips with No Side Effect in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *