Health LifestyleHealthy Juice

Watermelon Juice Benefits: गर्मियों में तरबूज का ज्यूस पीने से होते है 10 जबरदस्त फायदे!

Watermelon Juice Benefits

आप गर्मी से बचने के लिए अगल-अलग प्रकार के हेल्थी ज्यूस पीते है। खुद को गर्मी के मौसम में ठंडा रखने के लिए कोशिश करते है। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए और खुद को डिहाइड्रेशन करने के लिए गन्ने, बील, मौसमी, पपीता, आम आदि ज्यूस पीते है। इसलिए आज हम आपको आज तरबूज के जूस के बारे में बतायेंगे। तरबूज के जूस के फायदों (Watermelon Juice Benefits) के बारे में बात करेंगे और अंत में तरबूज के ज्यूस के नुकसान (Disadvantages of Watermelon Juice) या किसे तरबूज का ज्यूस नहीं पीना चाहिए उसकी बात भी करेंगे।

तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्व- Nutrients found in Watermelon.

इसमें में पानी की मात्रा 90% के आस-पास होती है। इसलिए तरबूज को गर्मियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। पानी के अलावा तरबूज में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद होते है। तरबूज में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेड, पौटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी 1, और बी 6, विटामिन सी, लाइकोपीन, एंटीऑक्सीडेंट्स इत्यादि पोषक तत्व पाये जाते है। जब भी आप गर्मियों में धूप में निकले तो तरबूज या तरबूज का ज्यूस पीके जरूर निकलना चाहिए। या फिर जब भी बहार निकालो तो एक बोतल में तरबूज का ज्यूस भरकर बहार निकल सकते है। जब भी प्यास लगे तो तरबूज का ज्यूस पी सकते है।

तरबूज के ज्यूस के फायदे – Watermelon Juice Benefits

हर साल 3 अगस्त को तरबूज दिवस मानते है। तरबूज मीठा, स्वादिष्ठ और राशिला होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी मात्रा में पायी जाती है। तरबूज का जूस पीने से हमें कई फायदे (Benefit) होते है। इसलिए यहाँ हम तरबूज या वॉटरमेलन जूस के फायदे (Watermelon Juice Benefits) के बारे में देखेंगे।

खाली पेट तरबूज के ज्यूस के फायदे – Benefits of Watermelon Juice on Empty Stomach

जैसा मैंने ऊपर बताया है कि तरबूज में बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। सुबह -सुबह खाली पेट जब में तरबूज के ज्यूस का सेवन करते है तो हमारा शरीर तरबूज के पोषक तत्व को अवशोषित कर लेता है। तरबूज का जूस खाली पेट पीने से पेट से जुडी समस्या जैसे कब्ज, पाचन तंत्र सही रहता है। एसिडिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

नोट: तरबूज के ज्यूस का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। तरबूज के ज्यूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पांचन सम्बंधित समस्या उत्त्पन हो सकती है।

किडनी के लिए तरबूज का ज्यूस – Watermelon Juice for Kidney

किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए तरबूज का ज्यूस पीना बहुत अच्छा मन जाता है। रोज एक गिलास तरबूज का जूस पीने से किडनी स्टोन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। हमारे गलत खान-पान और जंक फ़ूड के कारण किडनी की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। जिससे किडनी सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए किडनी के लिए तरबूज का ज्यूस काफी अच्छा माना जाता है।

नोट : किडनी की समस्या होने पर तरबूत के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेवें।

ऊर्जा के लिए तरबूज का ज्यूस – Watermelon Juice for Energy

गर्मियों के लिए तरबूज का जूस या तरबूज वरदान से कम नहीं है। तरबूज में 90 पानी पाया जाता है, इसलिए तरबूज का जूस हमारे शरीर में एनर्जी देने का काम करता है। तरबूज में सोडियम और पौटेशियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को ऊर्जावान बनता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं आने देता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और एनर्जी बनाये रखता है।

नोट : सर्दियों में तरबूज का ज्यूस पीने से बचना चाहिए।

उच्च रक्तचाप के लिए तरबूज का ज्यूस – Watermelon Juice for High Blood Pressure

जब भी हाई ब्लड प्रेशर होता है तो हल्का बुखार आता है। सिरदर्द करता है। थकावट महसूस होती है। कमजोरी महसूस होती है। कभी-कभी तो कुछ लोगो को हाई ब्लड प्रेशर महसूस ही नहीं होता है। इन सभी समस्यों के लिए तरबूज का ज्यूस पीने के फायदे (Watermelon Juice Benefits) होते है। तरबूज का ज्यूस हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता है।

नोट : हाई ब्लड प्रेशर में हेल्दी डाइट लेना है। बिना डॉक्टर के सलाह के बिना तरबूज का सेवन नहीं करना है।

कैंसर के लिए तरबूज का ज्यूस – Watermelon Juice for Cancer

तरबूज के जूस में एंटी-कैंसर के गुण होते है जो कैंसर की कोशिका को फैलने से रोकने में मदद करती है। तरबूज में पाए जाने वाले लाइकोपीन और कुकुर्बिटासिन E कैंसर को फैलने से रोकने में मदद करते है। हालांकि पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि तरबूज या तरबूज का ज्यूस कैंसर के इलाज में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि काफी अध्ययनों में इस पर मतभेद पाए जाते है।

बालों के विकास के लिए तरबूज का रस – Watermelon Juice for Hair Growth

आप अपने बालों के न बढ़ने के कारण परेशान है तो तरबूज का ज्यूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तरबूज के जूस में सिट्रूलिन काफी मात्रा में पाया जाता है। यह सिट्रूलिन हमारे सर (खोपड़ी) के अंदर आर्जिनिन रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में सहायता करता है जिसके कारण बाल ग्रोथ में मदद होती है।

वजन घटाने के लिए तरबूज के ज्यूस के फायदे – Watermelon Juice Benefits for Weight Loss

तरबूज के जूस में वह सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो वजन कम करने के लिए जरूरी होते है। तरबूज के ज्यूस पीने से बहुत सारी एनर्जी मिलती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। अगर एक गिलास तरबूज का ज्यूस पीते है तो यह पुरे दिन आपको एनर्जी देता है। लम्बे समय तक आप भूखे रहे सकते है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण कैलोरी का घनत्व कम होता है जो वजन को कम करने में हेल्प करता है।

दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए तरबूज का जूस – Watermelon Juice for Heart Related Diseases

अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार तरबूज का ज्यूस हार्ट से सम्बंधित बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज में सिट्रूलाइन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। जिससे हार्ट में ब्लड के फ्लो को संतुलित करता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन हार्ट की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए तरबूज के ज्यूस के फायदे

यहाँ अब हम देखेंगे कि तरबूज के ज्यूस का पुरुषों और महिलाओं में क्या-क्या फायदे होते है। तरबूज के जूस का पुरुषों और महिलाओं फायदे लगभग समान ही होते है। हम यहाँ पुरुषों और महिलाओं में तरबूज के ज्यूस के फायदे (Tarbuj Ke Juice Ke Fayde) अलग अलग देखेंगे।

महिलाओं के लिए तरबूज का ज्यूस फायदेमंद – Watermelon Juice Benefits for Women

  • तरबूज का ज्यूस महिलाओं के चेहरे से झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस (Fine Lines) को दूर करने में मदद करता हैं।
  • पिंपल्स की समस्या को दूर करता है।
  • चेहरे की दाग-धब्बों की समस्या को दूर कर सकता है।
  • बालों को लम्बे और घने करने में मदद कर सकता है।
  • इसे पिने से महिलाओं की स्किन में ग्लो (चमक) आता है।
  • स्किन की डॉयनेस (Dryness) को कम करता है।

पुरुषों के लिए तरबूज का ज्यूस फायदेमंद – Watermelon Juice Benefits for Men

  • तरबूज का ज्यूस पुरुषों में एक प्राकृतिक वियाग्रा की तरह काम करता है। इससे बेहतर परिणाम मिल सकते है।
  • यौन सम्बंधित समस्या में तरबूज का जूस फायदेमंद हो सकता है।
  • यह शरीर में इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है।
  • ऑफिस में होने वाले वर्कलोड और स्ट्रेस होने पर तरबूज का जूस फायदेमंद होता है।

तरबूज के ज्यूस के अन्य स्वास्थ्य लाभ – Other Health Benefits of Watermelon Juice

इनके अलावा भी तरबूज का ज्यूस पीने के बहुत सारे फायदे होते है। ऊपर दिए गए फायदों के अलावा भी तरबूज का ज्यूस पीने के ओर भी फायदे होते है। अब यहाँ हम अन्य फायदों के बारे में देखेंगे।

  • हमारे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने का काम करता है।
  • शरीर में ब्लड के फ्लो (खून के बहाव) को सही रहने में मदद करता है।
  • तरबूज का ज्यूस पीने से आँखों से सम्बंधित कई समस्याओ को दूर करने में मदद करता है क्योकि इसमें पाए जाने वाले
  • बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए आँखों के लिए फायदेमंद होते है।
  • इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है।
  • एसिडिटी की समस्या का निजात पाया जा सकता है।
  • तनाव (Stress) को कम करने में मदद करता है।
  • गर्मियों में तरबूज का जूस शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
  • लू से बचता है।
  • तरबूज का ज्यूस पीने से दांतों की समस्या की दूर किया जा सकता है।
  • अस्थमा की समस्या को कम करता है।

यह भी पढ़ें – Bael Juice: बेल का जूस पीने के फायदे जो आपको हैरान कर देंगे!

तरबूज के ज्यूस के नुकसान – Disadvantages of Watermelon Juice

देखो दोस्तों हर चीज़ के दो पहलू होते है। अगर तरबूज के ज्यूस के बहुत सारे फायदे होते है तो वैसे ही तरबूज के ज्यूस के नुकसान (Watermelon Juice Ke Nuksaan) भी होते है। वैसे तो अगर आप सिमित मात्रा में तरबूज का ज्यूस पीते है तो फायदे ही फायदे होते है। चलिए अब तरबूज के ज्यूस के नुकसान के बारे में देखते है और हमें क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

  • डायबिटीज के मरीजों को तरबूज का जूस पीने से बचाना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर पायी जाती है। (वैसे तो इसमें प्राकृतिक शुगर मिलती है इसलिए डॉक्टर की सलाह से तरबूज खा सकते है पर ज्यूस से बचाना चाहिए।)
  • तरबूज के जूस में एक्स्ट्रा शुगर नहीं मिलना चाहिए।
  • ज्यादा सेवन से ओवर-हाइड्रेशन की समय हो सकती है।
  • अधिक सेवन से पाचन से सम्बंधित समस्या हो सकती है
  • अगर जो व्यक्ति शराब ज्यादा पीते है उन्हें तरबूज का ज्यूस पीने से बचना चाहिए क्योकि ज्यूस की होने अधिक मात्रा होने पर लिवर में सूजन आ सकती है।

दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा दी गयी जानकारी तरबूज के फायदे आपको पसंद आयेगा। यह जानकारी मेरे द्वारा अलग-अलग स्रोत और रिफरेन्स से लिया गया है साथ ही साथ डॉ. अनिल कुमार शर्मा के परामर्श के आधार पर दी गयी सामान्य जानकरी है।

Related posts
Health Lifestyle

हल्दी वाली चाय पियें और स्वस्थ रहें || Health Benefits of Turmeric Tea

Health Lifestyle

Best Cooking Oil For Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाना पकाने का तेल

Health Lifestyle

Jaggery with Incredible Health Benefits

Health Lifestyle

Morning Coffee Tips with No Side Effect in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *