Health FoodHealth Lifestyle

Curd for Weight Loss – कैसे दही आपके वजन घटाने में हेल्प कर सकता है।

Curd for Weight Loss

क्या आप वजन बढ़ने से परेशान रहते है। तो आज हम आपके लिए वजन कम करने के लिए ऐसे फ़ूड की बात करेंगे जिसे खाकर आप अपना वजन को कम कर सकते है। हम यहां बात कर रहे दही की। दही एक हेल्थ फ़ूड होता है। यह फैट बर्नर के रूप में काम करता है। दही के वजन को कम करने के अलावा भी बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट होते है। आज हम इस लेख में Curd for Weight Loss के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे कि कैसे दही खाने से वजन को कम किया जा सकता है। चलिए शुरू करते है –

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन – ए, विटामिन – सी, विटामिन – इ, पोटैशियम, प्रोटीन, राइबोफ्ल्विन आदि चीज़े पायी जाती है। वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन को शामिल करने के कहते है। जो कि दही में यह सही मात्रा में पाया जाता है। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि अगर दही को गलत तरीके से खाया जाये तो दही वजन कम करने के बजाये वजन बढ़ा भी देता है। इसलिए हमे यह जानना भी जरुरी है कि दही का वजन कम करने के लिए कैसे खाया जाना चाहिए।

दही खाने के फायदे – Benefits of Eating Curd in Hindi

  • दही खाने से इम्युनिटी सिस्टम बढता है।
  • इसे खाने से हाजमा सही रहता है।
  • दही खाने से लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है, जिससे वेट कम किया जा सकता है।
  • इसमें कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है जिससे हड्ड़ी मजबूत बनती है।
  • दही का सेवन करने से तनाव कम किया जा सकता है।
  • रोज दही खाने से आपकी त्वचा में चमक आ जाती है।
  • दही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम भी करता है।

वजनकमकरनेकेलिएदहीकासेवन – Curd for Weight Loss in Hindi

दही हमारे पेट को लम्बे समय तक भरा रख सकता है, जिससे हमें जल्दी से भूख का एहसास नहीं होता है। दही को रोजाना खाने से हमारा पेट (डाइजेट सिस्टम) सही रहता है। दही के सेवन से इम्युनिटी सिस्टम भी बढता है। ऐसे बहुत सारे फायदे होते है। वजन कम करने के लिए लो फैट दूध का दही सही होता है अगर अधिक फैट वाला दूध का दही खाते है तो वजन कम करने के बजाये बढ़ सकता है।

Also Read – Herbalife Weight Loss Diet Plan in Hindi

तो तब जानते है कि वजन कम करने के लिए दही को कैसे खाना है अब उसकी बात करते है। – How to Eat Curd for Weight Loss

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार दही के सेवन से वजन कम किया जा सकता है और साथ ही वजन को निंयत्रित भी किया जा सकता है।

  • दही में चीनी मिलाकर न खाएं। चीनी के बजाये दही को शहद के साथ खाया जा सकता है।
  • नाश्ता, स्नैक, लंच में दही का सेवन कर सकते है।
  • खाली पेट दही नहीं खाना चाहिए। खाली पेट दही खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • वजन कम करने के लिए रोजाना वसा रहित और बिना पक्का हुआ दही का सेवन करें।
  • वजन कम करने के लिए आप दही में फल, सब्जियां, शहद आदि मिलाकर सीमित मात्रा में ले सकते हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन रात को नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको नमक वाला दही पसंद है तो आप साधारण नमक का प्रयोग नहीं करें, इसके बजाये काला नमक दही में मिलकर प्रयोग में ले। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • दही में भुना हुआ जीरा और अजवाइन लेने से वजन को कम किया जा सकता है।
  • ब्लैक, ब्लू या स्ट्रॉबेरी को दही के साथ खाने से वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पायी जाती है।
  • चिया बीज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, इसे दही से साथ खाने से जल्दी से वजन को कम किया जा सकता है।

FAQ Related Curd for Weight Loss in Hindi

Q. क्या सिर्फ दही खाने से वजन कम हो सकता है?

Ans. दही को अपने आहार में शामिल करके वजन को कम किया जा सकता है। दही खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है।

Q. वजन घटाने के लिए दही खाने का सबसे अच्छा समय क्या है।? (best time to eat curd for weight loss)

Ans. नाश्ता, स्नैक, लंच में दही को शामिल किया जा सकता है।

 

Related posts
Health Lifestyle

दो सप्ताह में बिना व्यायाम के वजन कम करने के लिए डाइट || Diet to Lose Weight in Two Weeks

Health Lifestyle

हल्दी वाली चाय पियें और स्वस्थ रहें || Health Benefits of Turmeric Tea

Health Lifestyle

Best Cooking Oil For Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाना पकाने का तेल

Health Lifestyle

Jaggery with Incredible Health Benefits

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *