Health FoodHealth Lifestyle

Fiber Rich Foods in Hindi: सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण

Fiber Rich Foods in Hindi

हैलो दोस्तों, आज की तेजी से बदलती जीवनशैली में स्वस्थ भोजन बहुत जरूरी हो गया है। जैसा की आप सब जानते है कि हमारे लिए के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसमें फाइबर युक्त आहार अधिक महत्वपूर्ण है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। फाइबर युक्त आहार (Fiber Rich Foods) खाने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और सबसे महत्वपूर्ण आपका पाचन की समस्या (Digestive Problems) दूर होती है। इस लेख में हम आपको Fiber Rich Foods In Hindi के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप इन्हें अपने आहार में शामिल करके स्वस्थ रह सकें।

फाइबर क्या है? – What is Fiber in Hindi

फाइबर खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है जो हमारे पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। फाइबर हमारे आँतो में नहीं चिपकते है जिसके कारण पेट की खराबी व कब्ज की समस्या नहीं होती है। फाइबर फूड्स में अनाज, पत्तेदार सब्जी, फल, फलियों, रोटी, दाल आदि चीज़ें शामिल होती है। फाइबर दो प्रकार के होते है पहला घुलनशील फाइबर जो पेट में जाकर गाढ़ा पदार्थ में बदल जाता है और दूसरा अघुलनशील फाइबर जो पेट में जाकर टूटता नहीं है और खून में नहीं मिलता है। जिससे आसानी से पेट साफ़ हो जाता है।

Fiber Rich Foods खाने से क्या होता है।

दोस्तों फाइबर रिच फूड्स खाने से आपको कई सारी स्वास्थ्य संबंधित फायदे हो सकते है। फाइबर खाने से आपको पेट से संबंधित बहुत सारी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हाई फाइबर रिच फूड्स खाने से दिल (हार्ट) संबंधित रोग कम किये जा सकते है। डायबिटीज को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। वेट लॉस (वजन कम) करने में फाइबर फूड्स आपको हेल्प करते है। फाइबर रिच फूड्स खाने से आपको जल्दी से भूक नहीं लगती है जिससे कम मात्रा में और अच्छा आहार लेकर वजन को कम किया जा सकता है।

Q. एक व्यक्ति को 1 दिन में कितना फाइबर फूड्स लेना चाहिए?

A. पुरुषों को एक दिन में कम से कम 25 से 35 ग्राम फाइबर युक्त भोजन लेना चाहिए, जबकि महिलाओं को एक दिन में कम से कम 20 से 25 ग्राम फाइबर युक्त भोजन लेना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात: जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता से हमें नुकसान उठाना पड़ता है। इसी तरह, बहुत अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाने से भी कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ हो सकती हैं।

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ – Fiber Rich Foods in Hindi

  • सब्जियां: कच्चा केला, पत्तागोभी, लौकी, ब्रोकली, ग्वार फली, शकरकंद, कद्दू, शलजम
  • फल: सेब, नाशपाती, कटहल, तरबूज, अंजीर, अनार, अमरूद
  • साबुत अनाज: जौ, बाजरा, मक्का, ओट्स, गेहूं, ब्राउन राइस, ब्लैक राइस, राई, क्विनोआ
  • बीज: चिया सीड्स, सूरजमुखी के बीज या अलसी के बीज
  • फलियां और दाल: दाल, पिस्ता, ब्लैक बीन्स, पके हुए बीन्स, लीमा बीन्स, मूंगफली, बादाम, काजू
  • नट्स और सीड्स: बादाम, ब्राजील नट (सूखे), काजू, हेजलनट्स, मैकडामिया नट्स, मूंगफली, पेकान, पाइन नट्स (सूखे), पिस्ता, अखरोट
  • ग्रेन व सीरियल्स: दलिया, एक रोटी, ब्रेड (साबुत अनाज, मिश्रित अनाज)

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ चार्ट सूची – Fiber Rich Foods Chart List in Hindi

यहाँ हम फाइबर रिच फूड्स चार्ट लिस्ट के बारे में बता रहे है जिससे आप पता लगा सकता है कि फाइबर रिच फूड्स कौन-कौन से है। यहाँ आपको जानना जरुरी है कि किस फूड्स में फाइबर पाया जाता है जिससे आप बैलेंस फाइबर डाइट ले सकते है।

चिया बीज सोयाबीन आटिचोक कद्दू
जई का दलिया केला सेब एवोकैडो
राजमा संतरा ब्लैकबेरी हरे मटर
छोले कुट्टू का आटा अंजीर (सूखा) रसभरी
बादाम विभाजित मटर अलसी के बीज आलूबुखारा
ब्रोकली दालें साबुत गेहूं पास्ता लाइमा बीन्स
क्विनोआ काली फलियाँ जौ गाजर
काले सेम चना नाशपाती (छिलके सहित) चोकर के गुच्छे
कद्दू के बीज मसूर की दाल गोजी बेरी पालक
सूखा आलूबुखारा गेहूं का पास्ता केले चुकंदर
भुट्टा रास्पबेरी फूलगोभी ब्राउन चावल
बलूत का फल स्क्वैश चने अनार के छिलके पॉपकॉर्न
बुलगुर रहिला आम फ़ारो
ब्रसेल्स स्प्राउट्स अवोकाडोस डार्क चॉकलेट ब्लूबेरी
शकरकंद मूंगफली पिस्ता सूरजमुखी के बीज
साबुत गेहूं की ब्रेड बैंगन ब्रसल स्प्राउट सोयाबीन (एडामेम)
सरसों के बीज कोलार्ड साग पिंटो सेम बलूत स्क्वैश
मीठे आलू अखरोट समुद्री सिवार अमरूद
स्ट्रॉबेरीज अजवाइन पॉपकॉर्न हरा कोलार्ड

वजन घटाने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ – Fiber Rich Foods for Weight Loss in Hindi

वजन बढ़ना या मोटापा कई बीमारियां ला सकती है। वजन बढ़ना या मोटापा से हाई बीपी, मधुमेह, दिल से संबंधित रोग जैसे आदि बीमारी हो सकती है। मोटापे को कम करने के लिए हम कई डाइट प्लान को फ्लो करते है, हेल्थी फूड्स लेते है। कई हेल्थी फूड्स में फाइबर को भी शामिल किया जाता है। फाइबर युक्त खाना खाने से आप अपने खाने पर कंट्रोल रख सकते है। फाइबर खाना आपके पेट से गंदगी निकलता है। जिससे वजन को बढ़ने में कंट्रोल किया जा सकता है। फाइबर युक्त खाना खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। आप अपनी ज्यादा खाने की आदत को अपने कण्ट्रोल में रख पाते है। फाइबर फूड्स में कम कैलोरी भी मिल जाती है। हमने ऊपर हाई फाइबर रिच फूड्स (High Fiber Rich Foods) की लिस्ट दी है। आप डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह से इन्हे अपनी डाइटिंग में शामिल कर सकते है।

वज़न कम करने वाले फ़ाइबर फ़ूड – Weight Loss Fiber Foods

वेट कम करने के लिए आपको फाइबर युक्त खाना जैसे ओट, सेब, मक्का, ड्राई फ्रूट आदि चीज़ो का सेवन कर सकते है। जब आप सुबह ओट्स को अपने भोजन में खाते है तो लम्बे समय तक आपको भूख का अहसास नहीं होता है जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते है। जब हम फलों की बात करे तो लगभग सभी फलों में फाइबर पाया जाता है लेकिन सेब युक्त फाइबर को खाने से आप जल्दी वजन को कम कर सकते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक सेब को खाने से आप एक दिन में 4 ग्राम तक वजन कम कर सकते है। ब्रोकोली एक अच्छा फाइबर रिच फ़ूड है। एक कप ब्रोकोली में लगभग 2.4 ग्राम फाइबर और 31 ग्राम तक कैलोरी होती है। यह आपके सेहत के लिए अच्छा स्रोत है। बात करे ड्राई फ्रूट (सूखे मेवे) की तो ड्राई फ्रूट प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इनमे भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। काजू को छोड़कर सभी ड्राई फ्रूट्स वेट कम करने में मदद कर सकते है। ऐसे और भी कई फाइबर युक्त फूड्स है जिससे आप अपने वेट को कम कर सकते है।

यह भी पढ़िये – Herbalife Weight Loss Diet Plan in Hindi

गर्भावस्था के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ – Fiber Rich Foods for Pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी में संतुलित आहार बहुत जरुरी होता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की मानसिक और शारीरिक प्रॉब्लम को फेस करना पडता है। कई बार प्रेगनेंसी में महिलाओं को कब्ज की समस्या का सामना करना पडता है। महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है जिसके कारण कब्ज की समस्या हो जाती है। उस समय कब्ज में महिलाओं को कभी-कभी बहुत दर्द का सामना करना पड़ जाता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट में कम से कम 20 से 30 ग्राम फाइबर लेना चाहिए। फाइबर फूड्स खाने से पाचन क्रिया धीरे हो जाता है। जिससे प्रेगनेंसी में वेट कंट्रोल में रहता है, पाचन सही रहता है और कब्ज की समस्या से निजात भी पाया जा सकता है।

बच्चों के लिए फाइबर युक्त भोजन – Fiber Rich Food For Children in Hindi

हर पेरेंट्स अपने बच्चो को अच्छा आहार देना चाहते है। आजकल के बच्चो को भी जंक फूड्स, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक जैसे चीज़े बच्चो को काफी पसंद आते है। लेकिन ऐसी चीज़े बच्चों के सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इन सभी चीज़ों के कारण बच्चों के पेट ख़राब हो जाता है, कब्ज की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है, और पेट में दर्द रहता है। हाई फाइबर रिच फूड्स बच्चो के लिए (fiber rich foods for kids) सेहतमंद और हेल्थी होता है। डॉक्टरों की माने तो 18 साल से कम आयु के बच्चों को लगभग 14 ग्राम से 31 ग्राम तक एक दिन में फाइबर फूड्स लेना चाहिये। फाइबर फूड्स खाने से बच्चों को जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे बच्चों का वेट भी नहीं बढता है। अगर बच्चों का पेट सही रहेगा तो वो हेल्थी रहेगे।

फाइबर की कमी से होने वाले नुकसान – Fiber Ki Kami Se Hone Wale Nukasaan

  • कब्ज
  • कमजोर पाचन तंत्र
  • वजन बढना
  • ब्लड शुगर का बढ़ना और कम होना
  • चिड़चिड़ा होना
  • जी मचलाना
  • मतली और उल्टी
  • थकान
  • बेड कोलेस्ट्रॉल
  • कैंसर (आंत से सम्बंधित)

Q. शरीर में फाइबर की कमी को दूर कैसे करें ?

Ans. शरीर में फाइबर की कमी को दूर करने के लिए आपको फाइबर फूड्स अधिक से अधिक खाना चाहिये। अपने खाने में मोटा अनाज, फल, सब्जियां, दाल, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि चीज़ो को अपने डाइट में रेगुलर शामिल करना चाहिए।

ज्यादा फाइबर फूड्स होने वाली समस्याएँ – Problems Caused by High Fiber Foods

जैसा कि आपने सुना होगा, किसी भी चीज़ की अति हमेशा हानिकारक होती है। इसी तरह, अगर आप फाइबर फूड एक निश्चित मात्रा में लेते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक होता है, लेकिन जब आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। नीचे हम अधिक मात्रा में फाइबर के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

  • दस्त होना।
  • पेट में सूजन का हो जाना।
  • पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होना।
  • पेट में गैस का बनना।
  • पेट का फूलना

Q. अगर आपने ज्यादा फाइबर युक्त खाना ले लिया तो क्या करना चाहिए।

A. रेगुलर पानी पीना चाहिये। फाइबर युक्त फूड्स कम खाना चाहिए या लो फाइबर युक्त फूड लेना चाहिये। एक्सरसाइज करनी चाहिए जैसे जॉगिंग, वाकिंग, रनिंग। ज्यादा से ज्यादा फिजिकल काम करना चाहिए।

Conclusion

आप फाइबर युक्त फूड्स को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आनंद ले सकते हैं। याद रहे कि हाई रिच फाइबर फूड्स हमारी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, और फाइबर हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। यहाँ हमने फाइबर के बारे में बताया है। फाइबर के फ़ायदे और नुकसान के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। फाइबर रिच फूड्स की लिस्ट दी है। जिससे आपको फाइबर रिच फूड्स के बारे में जानकारी पा सकते है।

FAQs For Fiber Rich Foods in Hindi Related

Q. किस फल में सबसे ज्यादा फाइबर होता है?

Ans. ब्लैकबेरी, नाशपाती, एवोकाडो, सेब, अमरूद आदि।

Q. कौन सी सब्जियों में सबसे ज्यादा फाइबर होता है?

Ans. ब्रोकोली, गाजर, चुकंदर, पालक, भिंडी आदि।

Q. कब्ज होने का मुख्य कारण क्या है?

Ans. डिहाइड्रेशन या पानी कम पीना कब्ज का कारण हो सकता है।

Related posts
Health Lifestyle

हल्दी वाली चाय पियें और स्वस्थ रहें || Health Benefits of Turmeric Tea

Health Lifestyle

Best Cooking Oil For Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाना पकाने का तेल

Health Lifestyle

Jaggery with Incredible Health Benefits

Health Lifestyle

Morning Coffee Tips with No Side Effect in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *